जिले में अब तक 82.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
1 min read
सतना – जिले में इस वर्ष 1 जून से 23 जून तक 82.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले की सतना (रघुराजनगर) तहसील में 135 मि.मी., सोहावल (रघुराजनगर) में 53.3 मि.मी., बरौंधा (मझगवां) में 51.6 मि.मी, बिरसिंहपुर में 66.7 मि.मी., रामपुर बाघेलान में 31 मि.मी., नागौद में 183.8 मि.मी., जसो (नागौद) में 32.3 मि.मी. एवं उचेहरा में 108.5 मि.मी. औसत वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 891.7 मि.मी. है। विगत वर्ष इस अवधि तक जिले में औसत वर्षा 24.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी थी।
भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश