December 13, 2025

MGCGV के छात्र रहे अभय कुमार त्रिपाठी जूनियर सांख्यिकी अधिकारी पद पर हुए नियुक्त

1 min read

चित्रकूट- स्टाफ सिलेक्शन कमीशन दिल्ली ने महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र अभय कुमार त्रिपाठी, बीएससी ( गणित ) सत्र 2019 : 2022 की नियुक्ति जूनियर सांख्यिकी अधिकारी पद पर की है। श्री त्रिपाठी चित्रकूट जिले के बग़रेही गांव के निवासी है। इनकी इस उपलब्धि पर कुलगुरु प्रो भरत मिश्रा सहित अनेक शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
श्री त्रिपाठी के शिक्षक रहे डॉ सीता शरण गौतम , विज्ञान संकाय ने बताया कि इन्होंने बीएससी में सांख्यिकी विषय को ऑप्शनल पेपर के रूप एडॉप्ट किया था। यही इनकी सफलता का राज है। अभय कुमार त्रिपाठी की नियुक्ति को लेकर परिवारी जनो ने ग्रामोदय कैंपस में आकर खुशी जाहिर किया है। इनके पिता ने सफलता के लिए ग्रामोदय विश्वविद्यालय के अनुशासनात्मक वातावरण और शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामोदय विश्वविद्यालय में अध्ययन और विषय चयन के दौरान समयानुकूल मार्गदर्शन के कारण उनके पुत्र को प्रतिष्ठित शासकीय सेवा करने का मौका मिला।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *