March 28, 2026
Spread the love

चित्रकूट – विगत 51 दिनों से महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय परिसर में कर्मचारी आंदोलन के क्रम में आज दिनांक 11.4.2025 को शाम 4:30 पर तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है ।क्रमिक भूख हड़ताल कर रहे इन कर्मचारियों की तीन सूत्रीय मांगों जैसे भविष्यनिधि संधारण, पेंशन तथा नियमित वेतन के लिए आंदोलन कर रहे हैं। उक्त तीन कर्मचारी जिसमें गुरु प्रकाश शुक्ला अध्यक्ष संयुक्त कर्मचारी संघ दलित एवं पिछड़ा वर्ग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री शिव कुमार तथा डॉ. संजय शुक्ल, संयुक्त सचिव को निलंबित किया गया है उक्त कार्यवाही इस बात का उदाहरण है कि जहां विश्वविद्यालय प्रशासन को कर्मचारियों की समुचित मांगों का निराकरण करना चाहिए वही कर्मचारियों के ऊपर दमनात्मक कार्यवाही करते हुए इस निलंबन का सभी कर्मचारियों ने पुरजोर विरोध व्यक्त किया है तथा विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों से भी यह अपील की जाती है की ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट में इस प्रकार का जो कृत्य संचालित है इसे तत्काल प्रभाव से समुचित जवाब देने की आवश्यकता है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed