विश्वविद्यालय प्रशासन की दमनात्मक कार्यवाही का मुकाबला करने मातृशक्ति बैठी क्रमिक भूख हड़ताल पर
1 min read
चित्रकूट – ज्ञातव्य हो कि महात्मा गाँधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय, चित्रकूट के कर्मचारी संयुक्त कर्मचारी संघ के बैनर तले अपनी महत्वपूर्ण समस्याओ को लेकर विगत 04 फरवरी 2025 से आंदोलनरत है। विश्वविद्यालय प्रशासन समस्याओं के निराकरण के बजाय आंदोलन को कुचलने के लिये षड़यंत्र रच रहा है।
संघ के अध्यक्ष गुरुप्रकाश शुक्ला ने बताया कि पत्रांक कु स/R5/1946 दिनांक 03/03/2025 के द्वारा प्रभारी कुलसचिव ने कर्मचारियो को धमकाया कि “बिना पूर्व प्रशासनिक अनुमति के कर्मचारी अनशन पर बैठ रहे हैं तथा चेतावनी दी कि कर्मचारियो को तद्दिवस अकार्य/अवैतनिक कर दिया जायेगा। “दुनिया में शायद ही कोई ऐसा प्रशासक होगा जो स्वयं के विरुद्ध अनशन पर बैठने की पूर्व अनुमति देगा। ऐसे ही दमनात्मक आदेशो के जवाब मे आज विश्वविद्यालय की नारी शक्ति श्रीमती मार्था उर्फ शशि राव एवं श्रीमती उर्मिला सिंह क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठी हैं।
संघ के अध्यक्ष गुरुप्रकाश शुक्ला ने कहा कि प्रशासन अपनी षड्यंत्रकारी गतिविधियों के बजाय हमारी प्रमुख समस्याओ का निराकरण करे अन्यथा हमे मजबूर होकर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा तथा यदि कर्मचारी विश्वविद्यालय प्रशासन के शोषण व दमनकारी कृत्यों से तंग आकर कोई अनुचित कदम उठाता है या कोई आकस्मिक दुर्घटना हो जाती है तो इसके लिए कुलगुरु प्रो भरत मिश्र एवं प्रभारी कुलसचिव श्रीमती नीरजा नामदेव व्यक्तिगत रूप से उत्तरदाई होगीं।
संघ के अध्यक्ष गुरुप्रकाश शुक्ला ने बताया कि जहां एक ओर कर्मचारियो ने प्रशासनिक उपेक्षा एवं शोषण के बावजूद अपनी मेहनत, लगन एवं सामंजस्य से विश्वविद्यालय को NAAC मे A++ ग्रेड दिलाने मे सफलता हासिल की। वही दूसरी ओर कुलगुरू महोदय के अभी तक के कार्यकाल मे आयुष मंत्रालय द्वारा प्राप्त हास्पिटल वापिस चला गया। महोदय अपने कार्यकाल मे विश्वविद्यालय हित के लिए कुल कितने दिन मुख्यालय से बाहर रहकर कितने प्रयास एवं उनकी सफलता का विवरण देखा जाय तो उनकी प्रशासनिक क्षमता का आकलन हो जायेगा।
कुलसचिव महोदया जब से विश्वविद्यालय मे पदस्थ हुई है कुल कितने दिन उपस्थित रही उनके द्वारा कुल कितने प्रपत्रो मे हस्ताक्षर किए गए कार्य आकलन किया जाय तो उनकी स्थिति स्पष्ट हो जायेगी।
बैंक द्वारा लगातार भविष्य निधि खाते के बारे मे आगाह एवं 2018 से गडबड़ी करने के बावजूद एवं कर्मचारियो द्वारा लगातार ध्यान आकर्षित कराने के बावजूद लेखा नियंत्रक महोदय बैंक पर कोई ठोस कार्रवाई न कर भविष्य निधि खाते मे हमारा पैसा कटौती कर न भेजना आदि की निष्पक्ष जांच की जाय तो घोटाले की परते अपने आप बाहर आने लगेगी।
संघ के अध्यक्ष गुरुप्रकाश शुक्ला ने कहा कि यह राष्ट्र ऋषि श्रद्धेय नानाजी देशमुख के विचारों से पोषित कर्मियो और उनके नाम का सहारा लेकर चित्रकूट के बन बैठे तानाशाह शासकों के बीच आज धर्म युद्ध संचालित है। हम सभी चित्रकूट क्षेत्र वासियो से अनुरोध करते है कि इस धर्म युद्ध मे हमारा सहयोग करे।
जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश