MGCGV के कर्मचारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रखी पीएफ घोटाले को लेकर जांच की मांग
1 min read
सतना – महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट में कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। ग्रामोदय के संयुक्त कर्मचारी संघ ने प्रबंधन पर पीएफ घोटाले का आरोप लगाते हुए मामले की जांच करने की मांग रखी है। कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष गुरु प्रसाद शुक्ल ने बताया कि करीब 260 कर्मचारियों को पीएफ के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। उन्हें कटौती का पता चल रहा है और ना ही इस बात की जानकारी है कि यह राशि किस बैंक खाते में जमा कराई जा रही है। यही नहीं कर्मचारियों को पेंशन से भी वंचित रखने की साजिश हो रही है जबकि कर्मचारी 1994 से यहां नियमित कर्मचारियों के रूप पर कार्यरत है,, यह खेल पिछले 7 सालों से चल रहा है।
कर्मचारियों के भविष्य निधि के पैसा का उचित रखरखाव नहीं किया जा रहा, जिससे उन्हें तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारी संगठन ने चेतावनी दी है यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वह आमरण अनशन को विवश हो जाएंगे। ग्रामोदय विश्वविद्यालय प्रबंधन की मनमानी के चलते यहां के कर्मचारी लगातार आंदोलन प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों ने बीते 4 फरवरी से 19 फरवरी तक विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया तथा भूख हड़ताल की। इसके बाद भी अब तक मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। ग्रामोदय विश्वविद्यालय में कार्यरत तमाम स्तर के कर्मचारियों की वेतन समय पर नहीं मिल पा रही। लगभग 2 महीने की वेतन के लिए उन्हें इंतजार करना पड़ता है। कई बार कर्मचारियों को 15 दिवस का वेतन देकर उन्हें बरगलाने की कोशिश की जाती है। इसके चलते बैंक के साथ कर्मचारियों का कई बार विवाद भी हो चुका है।


अहेश लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश