October 29, 2026

CM मोहन यादव ने तृतीय वर्ष की अध्ययन सामग्री का विमोचन किया

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय,समत्व भवन, भोपाल में महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय द्वारा मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के सहयोग से मध्य प्रदेश के समस्त 313 ब्लाकों में संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के रूप में संचालित
समाज कार्य स्नातक पाठ्यक्रम , सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के तृतीय वर्ष की अध्ययन सामग्री का विमोचन किया |
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नगर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ला एवं जन अभियान परिषद के कार्यपालक निदेशक डॉ धीरेंद्र कुमार पांडेय, जन अभियान परिषद के निदेशक, सेल एवं ग्रामोदय विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि प्रो वीरेंद्र कुमार व्यास उपस्थित रहे|
ज्ञातव्य हो कि प्रदेश के सभी 313 विकास खण्डों महात्मा गाँधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय द्वारा मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के सहयोग से मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत बी यस डब्ल्यू और एम यस डब्ल्यू पाठ्यक्रम संचालित है| सतत विकास लक्ष्यों के 7 आयामों को इस पाठ्यक्रम के अंतर्गत कवर किया जाता है | ग्रामों को व्यवहारिक प्रयोगशाला के रूप में अंगीकार किया जाता है | प्रत्येक रविवार को कक्षाएं आयोजित की जाती है | इस पाठ्यक्रम के अंतर्गत 50 हज़ार से अधिक लोगों को पंजीकृत किया गया है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.