September 19, 2024

MGCGV में सेवानिवृत शिक्षकों को दी विदाई

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय की स्थापना काल से जुड़े हिंदी विषय के दो विद्वान प्राध्यापक डॉ कुसुम सिंह और डॉ राम मूर्ति त्रिपाठी शनिवार को अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने के साथ ग्रामोदय विश्वविद्यालय की सेवाओं से  सेवानिवृत हो गए हैं। ये दोनों विद्वान प्राध्यापक  हिंदी विभाग में  नियुक्त  थे। कला संकाय और हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह में ग्रामोदय विश्वविद्यालय परिवार के साथ साथ सेवानिवृत प्राध्यापको का कुटुंब और निकटतम रिश्तेदार भी मौजूद रहें। इस मौके पर ग्रामोदय विश्वविद्यालय प्रशासन ने सेवानिवृत प्राध्यापकों के व्यक्तित्व और कृतित्व की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए उन्हें शाल, श्री फल एवम स्मृति चिन्ह देकर सार्वजनिक तौर पर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि डॉ कुसुम सिंह हिंदी जगत की प्रख्यात विदुषी है, इन्होंने हिंदी गरिमा बनाए रखने के लिए अनेक देशों की यात्राएं भी की है। डॉ सिंह विदेश में आयोजित विश्व हिंदी सम्मेलन में भारत से गए प्रतिनिधि मंडल में शामिल थी।डॉ राम मूर्ति त्रिपाठी हिंदी भाषा के विख्यात समीक्षक, प्रखर वक्ता और आलोचक हैं। इन दोनों विद्वान प्राध्यापको के मार्गदर्शन में पीएचडी डिग्री प्राप्त कर चुके अनेक शोधार्थी अनेक उच्च शिक्षा संस्थानों में अध्यापन और अनुसंधान का कार्य कर रहे हैं।
  इस अवसर पर कुलगुरु प्रो भरत मिश्रा के प्रवास पर रहने के कारण उनके शुभ कामना संदेश का वाचन किया गया। प्रो मिश्रा ने अपने संदेश में सेवानिवृत दोनों प्राध्यापकों के व्यक्तित्व और कृतित्व की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामोदय विश्वविद्यालय की अकादमिक और प्रशासनिक गतिविधियों के सफल संचालन में इनके सकारात्मक योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर विज्ञान और पर्यावरण संकाय के अधिष्ठाता  प्रो आई पी त्रिपाठी ने शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह और देयताओ का चेक दोनों प्राध्यापकों को प्रदान किया। कार्यक्रम की मेजबानी कर रहे कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो नंद लाल मिश्रा ने सेवानिवृत होने वाले दोनों प्राध्यापकों के योगदान को रेखांकित किया और श्री कामद नाथ भगवान का चित्र भेंट किया। इसी श्रृंखला में ग्रामोदय के शिक्षको, कर्मचारियों, शोध कर चुके पूर्व तथा वर्तमान छात्रों ने अपनी ओर पुष्प गुच्छ, पगड़ी, शाल, श्रीफल, रामनामी पट्टिका,श्री कामद नाथ का चित्र आदि भेंट किए। विदाई सह सम्मान समारोह के गरिमा पूर्ण मंच मे डॉ कुसुम सिंह और उनके पति डॉ राधे श्याम सिंह, डॉ राम मूर्ति त्रिपाठी, प्रो कपिल देव मिश्रा पूर्व कुलपति आरडीविवि जबलपुर, प्रो नंद लाल मिश्रा अधिष्ठाता कला, प्रो आई पी त्रिपाठी अधिष्ठाता विज्ञान और पर्यावरण , प्रो अमर जीत सिंह अधिष्ठाता ग्रामीण विकास एवं प्रबंधन संकाय मौजूद रहे। समारोह संचालन हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ ललित कुमार सिंह और मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद भोपाल के निदेशक प्रो वीरेंद्र कुमार व्यास ने किया। इस अवसर पर सेवानिवृत प्राध्यापिका डॉ कुसुम सिंह ने अपना कार्य स्मृतियों को साझा करते हुए ग्रामोदय विश्वविद्यालय में मिले सम्मान और सदभावना के प्रति मैं कृतज्ञ हूं। मेरा पूरा प्रयास रहा है कि मैं अपने ज्ञान, योग्यता आदि अनुभव का लाभ विद्यार्थियों और संस्था को दू। मुझे खुशी है कि इस काम में मैं सदैव सफल रही हूं। इस मौके पर डॉ कुसुम सिंह के पति डॉ राधे श्याम सिंह ने अपने भाव प्रकट किए। सेवानिवृत प्राध्यापक डॉ राम मूर्ति त्रिपाठी ने हिंदी भाषा के विकास और गुणवत्ता पूर्ण अध्यापन कार्य के अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि हर किसी को इस बारे में सोच कर काम करना चाहिए कि उसके कदमों से कभी भी जनहित घायल न हो। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अधिष्ठाता विज्ञान और पर्यावरण संकाय प्रो आई पी त्रिपाठी ने सेवानिवृत्त प्राध्यापको और उनके कुटुंब जनों, रिश्तेदारो और ग्रामोदय परिवार का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ जे पी तिवारी द्वारा सृजित डॉ कुसुम सिंह और डॉ राम मूर्ति त्रिपाठी के जीवन से जुड़ी  डिजिटल डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रसारण भी किया गया।

सेवानिवृत प्राध्यापको के कार्य संस्मरणों को साझा किया गया

विदाई सह सम्मान समारोह की प्रस्तुतियों के दौरान सेवानिवृत दोनो प्राध्यापकों के समर्पण, भावना, कर्तव्य निष्ठा और निष्ठा पूर्ण सेवाओं की चर्चा करते हुए डॉ ललित कुमार सिंह,प्रो वीरेंद्र कुमार व्यास, डॉ आर के पांडेय, डॉ नीलम चौरे, डॉ जे पी तिवारी, प्रो अमरजीत सिंह, प्रो नंद लाल मिश्रा, प्रो कपिल देव मिश्रा, डॉ अंबरीश, डॉ सत्य प्रकाश आदि ने मिलनसार, कर्मण और योग्य शिक्षक बताया।

विदाई सह सम्मान कार्यक्रम मंच पर ग्रामोदय के लोगों ने सौंपी अपनी सप्रेम भेंट

विदाई सह सम्मान समारोह के मौके पर ग्रामोदय विश्वविद्यालय परिवार ने लोगों ने अश्रुपूरित नेत्रों से सेवानिवृत प्राध्यापको को अपनी ओर से सप्रेम भेंट की श्रृंखला में प्रो कपिल देव मिश्रा, प्रो नंद लाल मिश्रा, प्रो आई पी त्रिपाठी, प्रो अमर जीत सिंह, प्रो आर सी त्रिपाठी, डॉ आञ्जनेय पांडेय, प्रो सुधाकर मिश्रा, डॉ ललित कुमार सिंह, प्रो वीरेंद्र कुमार व्यास, डॉ नीलम चौरे, डॉ प्रज्ञा मिश्रा, मुन्ना गर्ग, विद्यानन्द चतुर्वेदी, गुरु प्रकाश शुक्ल, संजय शुक्ल, डॉ अनिल अग्रवाल, डॉ साधना चौरसिया, डॉ देवेंद्र कुमार पांडेय, डॉ जे पी तिवारी, डॉ सीता शरण गौतम, इन्जी अश्विनी दुग्गल, कमलेश पटेल, अवधेश पटेल, डॉ जय प्रकाश शुक्ल, डॉ प्रमोद कुमार त्रिवेदी, सुरेंद्र, अमित, शकीला बानो, अंजनी कुमार मिश्रा, अरुणा, साकची त्रिपाठी, काजलटी शुक्ला, रज्जू सिंह आदि रहें।

सेवानिवृत प्राध्यापक डॉ कुसुम सिंह के कुटुंबी जन और रिश्तेदार भी मौजूद रहे

वाल्मीकि सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में सेवानिवृत प्राध्यापक डॉ कुसुम सिंह के पति डॉ राधे श्याम सिंह, पुत्र इं श्रेयांश, पुत्र बधू इं पारूल, पुत्री डॉ प्रो सौम्या सिंह, दामाद डॉ प्रो वैभव, रिश्तेदार गण प्रतिभा, रेखा, देश दीपक, अजय सिंह, अंकिता, संदीप, गीता आदि सहित ग्रामोदय विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी, पूर्व तथा वर्तमान विद्यार्थी मौजूद रहे।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.