October 6, 2024

हाथरस कांड के लिए जिम्मेदार बाबा के खिलाफ चले योगी का बुलडोजर – महंत राजू दास

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या से कर्मभूमि चित्रकूट आए हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास महाराज द्वारा मनोकामनाओं की पूर्ति करने वाले भगवान श्री कामतानाथ जी के दर्शन और पूजन कर कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा लगाई गई। इस मौके पर महंत राजू दास द्वारा धार्मिक स्थलों के चहुमुखी विकास के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया गया।उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा सिर्फ एक कौम और एक मजहब की बात की जाती थी।विकास के नाम पर सिर्फ मस्जिदों और मजारों की बाउंड्री बनाने का काम किया गया था। हाथरस कांड के लिए सूट बूट वाले बाबा को जिम्मेदार ठहराते हुए महंत राजू दास ने कहा कि ऐसे ढोंगी बाबाओं के खिलाफ योगी का बुलडोजर चलना चाहिए। लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली हार पर महंत ने कहा कि प्रभु श्रीराम ने संदेश दिया है कि अब अयोध्या का काम पूरा हुआ मथुरा चलने की बारी है।मोदी और योगी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन की सरकार द्वारा 38 हजार करोड़ रुपए की लागत से भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या का विकास किया गया है। इसके अलावा देश के अन्य सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों का कायाकल्प किया जा रहा है। यह बड़े गर्व और सौभाग्य बात है। पहले की सरकारों में केवल एक कौम और एक मजहब की बात होती थी। उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार और दंगा प्रदेश के रूप में जाना जाता था। आए दिन गुंडे माफिया बहन- बेटियों की इज्जत लूटते रहते थे। व्यापारियों का शोषण और उत्पीड़न होता रहता था।लेकिन जब से यूपी में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है। तब से गुंडे माफिया या तो जेल में है या फिर सीधे प्रभु से मेल में है। अयोध्या के विकास कार्यों पर सवाल उठाने वाले सपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए महंत राजू दास ने कहा कि जब 38 वर्षो तक भगवान श्री राम टेंट में थे, साल में एक बार रामनवमी के दिन भगवान श्रीराम के वस्त्र बदले जाते थे, तब इन्होंने सवाल क्यों नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में एयरपोर्ट,रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और विश्व पटल पर स्थापित करने से इन्हे किसने रोका था।पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा सिर्फ मजारों की बाउंड्री वॉल बनाने का काम किया गया।और जब संघ विचार परिवार के लोग विरोध करते थे तो उनको जेल भेजने का काम किया जाता था।हाथरस कांड पर बोलते हुए महंत राजू दास ने कहा कि हाथरस में हुई हृदय विदारक घटना के लिए तथाकथित महात्मा भोलेबाबा जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि भारत आस्था का देश है। संतों के चोले का मजाक नहीं उड़ाया जाना चाहिए ।सूट बूट वाले बाबा संतों का अपमान कर रहे है।सूट बूट वाले बाबाओ के खिलाफ यूपी के सीएम योगी का बुलडोजर चलना चाहिए।चित्रकूट के विकास पर चर्चा करते हुए महंत राजू दास ने कहा कि जब से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है,भगवान श्री राम की तपोभूमि चित्रकूट का कायाकल्प हुआ है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बनारस की तर्ज पर चित्रकूट के पर्यटन का विकास करने की मांग की ।साथ ही लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार पर चर्चा करते हुए महंत राजू दास ने कहा कि हार का सिर्फ एक ही कारण है कि भगवान श्री राम ने भाजपा को संदेश दिया है कि अयोध्या का काम पूरा हो गया है,अब मथुरा चलने की बारी है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.