April 30, 2024

CM के हाथों से राजाराम त्रिपाठी ने ली भाजपा की सदस्यता

1 min read
Spread the love

सतना – प्रदेश के मुख्यमंत्री माता शारदा से आशीर्वाद लेकर सीधे सभा स्थल में पहुंचे जहां भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी गणेश सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की। मुख्यमंत्री मंच में महज 20 मिनट रुके, इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस वर्ग विशेष की राजनीति करती है। काश्मीर में महज एक वर्ग को लाभ पंहुचाने के लिए धारा 370 लगाई। मोदी जी सभी वर्ग के साथ हैं। भाजपा के तीन तलाक हटाने से मुस्लिम महिलाओं में खुशी हुई है।
इस अवसर पर सतना के पूर्व महापौर और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी राजाराम त्रिपाठी,ब्लॉक कांग्रेस के विष्णुदत्त पाण्डेय, देवीजी पुजारी परिवार के सदस्य और दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र सौरज पाण्डेय सहित लगभग 20 लोगों ने मुख्यमंत्री के हाथों सदस्यता ली।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.