April 30, 2024

भभौर गांव में लगी भीषण आग, लाखों की सम्पत्ति स्वाहा

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर पहाड़ी थाना अंतर्गत भभौर गांव में अमावस्या की रात्रि में अचानक आग लग जाने के कारण वयोवृद्ध किसान नत्थू गुर्दवान (65 वर्ष ) के मकान में आग लग जाने के कारण उसकी संपत्ति स्वाहा हो गई है। आग से पीड़ित किसान की लगभग चार लाख रुपए की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। पूरे गांव वालों ने एक साथ मिलकर समरसेबुल पंप से पानी की सप्लाई लेकर आग में काबू पा लिया किन्तु तब तक नत्थू गुर्दवान का घर और उसके घर मे रखा गल्ला और अन्य घरेलू सामग्री को अग्नि से नही बचाया जा सका और वह जल कर स्वाहा हो गई। गांव चौकीदार ने पहाड़ी पुलिस थाना के प्रभारी को घटना की जानकारी दे दी है। गांव वालों ने शासन प्रशासन के अधिकारियों से पीड़ित किसान को तत्काल आर्थिक सहायता और पुनर्वासन के लिए मदद दिलाने की मांग की है।

भारत विमर्श चित्रकूट उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.