July 9, 2025

राहुल गांधी के दो दिनों का केरल दौरा जारी

1 min read
Spread the love

केरल : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी विदेशी दौरे से लौटने के बाद दो दिन के केरल की यात्रा पर आज सबसे पहले एर्नाकुलम पहुंचे। एर्नाकुलम में राहुल गांधी ने बाढ़ पीड़ितों से राहत शिविरों में जाकर मुलाकात की। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से उनका हाल जाना, और उनका मनोबल बढ़ाया और कांग्रेस पार्टी का उनके साथ होने का आश्वासन भी दिया। राहुल गांधी ने उसके बाद चेंगन्नूर, अंगमालि और एलेप्पी का भी दौरा किया। बुधवार को वायनाड जिले के बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करेंगे।

2019 में केंद्र में आए तो मतस्य पालन मंत्रालय बनेगा
राहुल गांधी ने आज अलपुझा के राहत शिविरों में जाकर मछुआरों से भी मुलाकात किया। उन्होंने मछुआरों के काम और जज्बे की प्रशंसा करते हुए उन्हें सलाम किया।

उन्होंने कहा, ‘‘देश में जिस प्रकार किसान दयनीय स्थिति झेल रहे हैं, उसी प्रकार मछुआरे भी झेल रहे हैं। अगर 2019 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनती है तो एक अलग मतस्य पालन मंत्रालय बनाया जायेगा।’’

राहुल गांधी ने अपनी केरल यात्रा के संबंध में पूर्व में ही ट्वीट कर जानकारी दी थी। केरल में बाढ़ के कारण 20 हजार करोड़ का नुकसान बताया जा रहा है। यह आंकड़ा राज्य सरकार की ओर से पेश किया गया है। बाढ़ की वजह से लाखों परिवार प्रभावित हुए हैं। आंकड़ों के अनुसार 474 मौतें हो चुकी है और हजारों लोग राहत शिविरों में गुजर-बसर कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *