October 29, 2026

राज्यमंत्री लखन पटेल ने सद्गुरु गौ सेवा को देखकर व्यक्त की प्रसन्नता

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – परम पूज्य संत रणछोड़दास महाराज के पावन प्रेरणा से जानकीकुंड में स्थापित सदगुरु गौ सेवा केन्द्र अंतर्गत सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट में मध्यप्रदेश शासन के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री लखन पटेल ने गौ माता का पूजन एवं आरती की । साथ ही उन्होंने ट्रस्ट द्वारा की जा रही गौ सेवा को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की एवं इस अत्याधुनिक डिजिटल गौशाला के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि गौ सेवा जैसे पुनीत कार्य को सम्पादित करना बहुत चुनौतीपूर्ण है । उन्होंने ट्रस्ट द्वारा गौ माता की सेवा सुश्रुषा देखकर प्रसन्नता व्यक्त की तथा कार्यों की सराहना की । इस अवसर पर ट्रस्टी डॉ.बी.के.जैन एवं गौ सेवा केन्द्र की अध्यक्षा उषा जैन ने उनका सदगुरु परिवार की ओर से स्वागत किया।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.