October 17, 2026
Spread the love

चित्रकूट – धर्म नगरी चित्रकूट में सरयू और पैश्वनी नदी जो जीवनदायनी कही जाने वाली मां मंदाकिनी नदी में संगम होता है लेकिन सरयू और पैश्वनी नदी में होटलों व घरों का गंदा पानी बहने के कारण नदी नाले में तब्दील हो चुकी है, जिससे उसी गंदे पानी में सुवर गंदगी फैला रहे हैं और वही गंदा पानी मां मंदाकिनी में जा मिलता है जिसके कारण मंदाकिनी नदी प्रदूषित हो रही है और आपको बता दें कि मंदाकिनी के पानी में आए दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु स्नान कर जल अपने घरों में ले जाते हैं जिससे श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खुलेआम खिलवाड़ हो रहा है, मां मंदाकिनी की साफ सफाई को लेकर बड़े-बड़े समाजसेवी एवं मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश प्रशासन दावे ठोकता है कि मां मंदाकिनी को प्रदूषित होने से बचाना है लेकिन इस ओर अब तक न ही मध्य प्रदेश सरकार और न ही उत्तर प्रदेश सरकार व समाजसेवी आगे नही आ रहे हैं जबकि दोनों सीमाओं में आए दिन आलाधिकारियों का आवागमन बना ही रहता है भरत घाट में गंदा पानी जहां से बहता है वहीं मंदाकिनी आरती भी होती है लेकिन मंदाकिनी को दूषित होने से बचाने के लिए कोई कदम अब तक नहीं उठाए गए, जिससे की मां मंदाकिनी को स्वच्छ निर्मल बनाया जा सके।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.