December 13, 2025

विकसित भारत संकल्प को लेकर मैराथन दौड़ संपन्न

चित्रकूट – विकसित भारत 2047 के गौरवशाली लक्ष्य को लेकर आज महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कृषि, कला,विज्ञान, इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के विद्यार्थी विकसित भारत मैराथन दौड़ में शामिल हुए। कुलपति प्रो भरत मिश्रा ने इसका शुभारंभ किया।
छात्र कल्याण अधिष्ठान के समन्वयन में आयोजित यह विशेष मैराथन दौड़ स्फटिक शिला परिसर स्थित खेल परिसर और कृषि परिसर से पृथक पृथक शुरू हुई। दोनों मैराथन दौड़ दल सतना मार्ग के न्यायालय तिराहे में सभा के रूप में परिवर्तित हो गए। इस अवसर पर कुलपति प्रो भरत मिश्रा ने अपने मार्गदर्शक उद्वोधन में विकसित भारत 2047 के महत्त्व पर प्रकाश डाला। कुलपति प्रो मिश्रा ने कहा देश के यशस्वी प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी और ऊर्जावान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की कार्य योजना के अनुरूप विकसित भारत 2047 लक्ष्य प्राप्ति के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। मैराथन कार्यक्रम का समन्वयन प्रो एस के त्रिपाठी अधिष्ठाता छात्र कल्याण और संयोजन डॉ विनोद कुमार सिंह, खेल अधिकारी ने किया। मैराथन कार्यक्रम की अनुशासन टीम में प्रो डी पी राय और सी पी बस्तानी तथा मैराथन दौड़ के तकनीकी सपोर्ट मे डॉ उमेश कुमार शुक्ला, डॉ श्याम सिंह गौर, विजय सिंह, धनंजय सिंह आदि संलग्न रहे। इस आयोजन शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और छात्र छात्राओं ने सहभागिता दी।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *