March 28, 2026

कला उत्सव में शानदार प्रदर्शन किया ग्रामोदय विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कला संकाय के अंतर्गत संचालित आईटीईपी पाठ्यक्रम (प्रथम सेमेस्टर) के छात्र – छात्राओ ने 16 एवं 17 दिसंबर 2023 को रवींद्र भवन में आयोजित दिल्ली कला उत्सव में शानदार प्रदर्शन कर वाह वाही अर्जित की। दो दिवसीय इस कला उत्सव में ग्रामोदय विश्व विद्यालय के आईटीईपी पाठ्यक्रम के छात्रों कनक वर्धन पाढ़ी, रितंभरा सिंह, श्रष्टि सिंह, शांभवी सिंह आदि ने कठपुतली शो प्रस्तुत किया। ग्रामोदय विश्वविद्यालय समूह का नेतृत्व कर रहे डॉ श्याम सिंह गौर और डॉ नीलम सिंह परिहार ने बताया कि ग्रामोदय विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की कठपुतली प्रस्तुति को लोगों ने बहुत सराहा।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *