राज्यपाल ने मंत्रिमंडल गठन के लिए मोहन यादव को किया आमंत्रित
1 min read
भोपाल – मध्य प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने विधायक दल के नेता डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री नियुक्त कर मंत्रिमंडल गठन के लिए आमंत्रित किया है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल का त्यागपत्र भी स्वीकार कर लिया है।
. मोहन यादव नए मुख्यमंत्री के रूप में 13 दिसंबर को शपथ लेने की बात कही जा रही है, लेकिन अभी इसकी आधिकारि पुष्टि नहीं हुई है। शपथ स्थल का कार्यक्रम मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होना तय किया गया है। नए सीएम मोहन यादव के साथ बाकी मंत्री भी शपथ लेंगे।
भारत विमर्श भोपाल मध्य प्रदेश