July 26, 2025

सेवा का सुअवसर बड़े सौभाग्य से मिलता है संघ सहसरकार्यवाह,सुरेश सोनी

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी अपने चित्रकूट दौरे के दौरान जानकी कुण्ड में स्थापित श्री सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट का भ्रमण कर ट्रस्ट द्वारा संचालित विभिन्न प्रकल्पों का अवलोकन किया।रघुवीर मंदिर में युगल सरकार का दर्शन कर ट्रस्ट द्वारा लगभग 25 वर्षों से संचालित गौ शाला का भ्रमण किया तत्पश्चात सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय में भ्रमण कर नेत्र चिकित्सालय के तमाम विभागों का अवलोकन किया। गुरुदेव की प्रेरणा से यहाँ संचालित मानव सेवा, गौ सेवा,साधु सेवा सहित समस्त सेवाकार्यों की संघ सह सरकार्यवाह ने सराहना करते हुए कहा कि मानव सेवा और गौ सेवा से बढ़कर कोई काम नही सेवा का सुअवसर मनुष्य को बड़े सौभाग्य से मिलता है। इस अवसर पर ट्रस्ट के डायरेक्टर एवम् ट्रस्टी डॉ बीके जैन और ट्रस्टी डा ईलेश जैन ने उनका सदगुरु परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *