November 9, 2026

सुलभ शौचालय का गंदा पानी मंदाकिनी नदी में बहाया गया

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – नयागांव पुल के पास बने सुलभा सौचायल का गंदा पानी व मल मूत्र सुलभ शौचालय के कर्मचारी के द्वारा पानी को मंदाकिनी नदी में बहा दिया गया जबकि नगर परिषद के द्वारा एक तरफ़ भरत घाट में गंगा आरती कराई जा रही है वही पुल की तरफ़ बने इस टैंक को आज तक नहीं बंद कर सके। दो से चार दिनों में पानी टैंकर में भरवा कर फेकवा देती है क्या इसका हल शासन प्रसासन के पास कुछ भी नहीं हैं । लोगो की आस्था के साथ हमेशा खिलवाड़ होता रहेगा।जबकि इस विषय में भारत विमर्श के द्वारा पूर्व एसडीएम पीएस त्रिपाठी एवं नगर परिषद सीएमओ विशाल सिंह को अवगत कराया जा चुका है और कई बार अस्वासन भी मिल चुका है की बहुत जल्द शौचालय के टैंक को बंद किया जायेगा लेकिन उसके बाद एक छोटा सा सोखता टैंक बना दिया गया था उस टैंक इतना बड़ा नहीं है की पूरे पानी को सोख सके। इस नगर परिषद अब तक कोई कार्यवाही करती नहीं दिखी, अब सवाल यह है क्या सीएमओ साहब पर किसी प्रकार का दबाव है जिससे आज तक कोई कार्यवाही नहीं कर सकी और लगातार आम जनमानस एवं श्रद्धालुओं की आस्था के साथ ऐसे ही खिलवाड़ किया जा रहा है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.