February 15, 2026

पटवारी भर्ती परीक्षा घोटाले के विरोध मे सीएम हाउस का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया घेराव

1 min read
Spread the love

भोपाल – मध्यप्रदेश में पटवारी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस सरकार पर हमलावर है। मामले की न्यायिक जांच के साथ परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस आंदोलन करने निकली थी, तभी पुलिस ने कार्यकर्ताओं को बीच रास्ते में ही रोक दिया और वाटर कैनन चलाया। जिसमें महिला कांग्रेस कार्यकर्ता को सिर पर गंभीर चोट आई और जिला अध्यक्ष मोनू सक्सेना भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना के बाद कमलनाथ ने ट्वीट कर सरकार पर हमला बोला है।
दरअसल कांग्रेस कार्यकर्ता सीएम हाउस का घेराव करने के लिए काले झंडे लेकर निकले थे, तभी पुलिस ने रास्ते में उन्हें रोका। जब वे रुके नहीं तो उन पर वाटर कैनन चलाया। आंदोलन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई। जिसमें प्रदर्शन कर रहे कई कार्यकर्ता घायल हो गए। एक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता को सिर पर गंभीर चोट आई है।

भारत विमर्श भोपाल म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed