December 13, 2025

दिल्ली में बाढ़ का कहर

1 min read

नई दिल्ली – देश की राजधानी दिल्ली में यमुना नदी उफान पर है। कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस आया है। हथनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा है। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से काफी ऊपर 208.46 मीटर के पैमाने को पार कर गया है। राजधानी दिल्ली में यमुना के बढ़े जलस्तर की वजह से निचले इलाकों में पानी भर गया है। दिल्ली के सभी स्कूल-कॉलेज रविवार तक बंद कर दिए गए हैं। उधर, यमुना का पानी कश्मीरी गेट बस स्टैंड तक पहुंच गया है। इस दौरान लगातार राहत और बचाव कार्य भी चल रहा है। लोग अपना सामान समेटकर सुरक्षित स्थानों की ओर रुख कर रहे हैं। दिल्ली में कुछ सड़कों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने भी एडवाइजरी जारी की है।

बाढ़ के चलते कई रोड किए गए बंद
एल कश्मीरी गेट मेन रोड रिंग रोड को बंद किया गया
उफनती हुई यमुना नदी का पानी आईटीओ तक पहुंच गया है।
पूर्वी दिल्ली से मध्य दिल्ली और कनॉट प्लेस तक आने-जाने का एक प्रमुख मार्ग है।
भैरो मार्ग को बंद कर दिया गया है
आईपी फ्लाईओवर और चंदगी राम अखाड़े के बीच महात्मा गांधी मार्ग
कालीघाट मंदिर और दिल्ली सचिवालय के बीच महात्मा गांधी मार्ग
वजीराबाद ब्रिज और चंदगी राम अखाड़े के बीच बाहरी रिंग रोड।
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से काफी ऊपर है। हथनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद पानी में बढ़ोतरी हो गई है। खजूरी इलाके में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। पुराना किला के नीचले इलाके में पानी घुस गया है। यमुना बाजार इलाके में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। केंद्रीय जल आयोग के नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार को दोपहर 3-5 बजे के बीच यमुना का जल स्तर 208.75 मीटर तक पहुंच सकता है।

भारत विमर्श भोपाल मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *