October 1, 2026

शिव भक्तों के लिए सावन का महीना है बहुत ही खास

1 min read
Spread the love

भोपाल – हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत ही शुभ माना गया है। सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा करने का विधान हैं। इस महीने में पूरी श्रद्धाभाव से की गई पूजा से शिव जी जरूर प्रसन्न होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सावन का यह पवित्र माह वैज्ञानिक तौर पर भी बहुत अधिक महत्व रखता है। आइए जानते हैं कि विज्ञान की दृष्टि से सावन का महीने में किन चीजों का ध्यान रखा जाना जरूरी है।

क्या है सावन का वैज्ञानिक महत्व
विज्ञान की दृष्टि से देखा जाए तो हमारा पाचन तंत्र सूर्य पर निर्धारित है। ऐसे में सावन के महीने में सूरज बहुत कम निकलता है। जिसके कारण हमारा पाचन तंत्र कमजोर होने लगता है। यही कारण है कि जल जनित रोग होने की संभावना भी बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में हमें अपने पाचन तंत्र को आराम देने की जरूरत होती है। इसी वजह से  सावन के महीने में बैंगन, पत्तेदार साग-सब्जियां, मांसाहारी भोजन और शराब की मनाही होती है ताकि हमारा पाचन तंत्र अच्छा बना रहे।

सावन का धार्मिक महत्व
सावन के महीने में ही जगत के पालनहार भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं। ऐसे में सृष्टि का संचालन भगवान शिव द्वारा किया जाता है। साथ ही यह वह महीना भी है जब समुद्र मंथन हुआ था और विषपान करने के कारण शिव जी को नीलकंठ नाम मिला था। सावन के माहीने में ही माता पार्वती ने अपनी कठोर तपस्या से महादेव को प्रसन्न किया था तथा शिव और शक्ति का मिलन आरंभ हुआ था।

भारत विमर्श भोपाल मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.