November 15, 2026

सिकल सेल एनीमिया परीक्षण का छै दिवसीय शिविर सम्पन्न

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री मंगू भाई पटेल के निर्देश पर उच्च शिक्षा विभाग द्वारा चलाये जा रहे जनकल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय को शहडोल जिले में सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन के लिए जनजागरूकता,स्वास्थ्य परीक्षण और चिकित्सा परामर्श का दायित्व सौंपा गया है। कुलपति प्रोफेसर भरत मिश्र के निर्देशन में सिकल सेल एनीमिया रोग उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत जागरूकता, परीक्षण एवं डाटा फीडिंग का कार्य सोहागपुर विकास खंड में किया गया I महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, शहडोल के सहयोग से सोहागपुर विकास खंड के 10 गाँवों चल रहे सिकेल सेल एनीमिया रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत धुरवार ग्राम पंचायत में आयोजित परीक्षण शिविर का समापन हुआ I ग्रामोदय विश्वविद्यालय द्वारा इस चरण के पूर्व प्रथम चरण में 5 गाँवों पड़मनिया खुर्द, खम्हरिया कलां, लालपुर, कल्यानपुर एवं फतेहपुर में कुल 435 परीक्षण कार्य किये गए I द्वितीय चरण में गोरतरा, जमुई, हर्री कंचनपुर एवं धुरवार गाँव में जन जागरूकता, परीक्षण एवं डाटा फीडिंग का कार्य किया गया है I
छै दिवसीय कार्यक्रम के समापन अवसर डॉ. आर. एस पाण्डेय जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शहडोल, ब्लाक मेडिकल ऑफिसर डॉ.सुनील स्थापक, ग्रामोदय विश्वविद्यालय की सिकेल सेल एनीमिया परियोजना के संयोजक डॉ. देवेन्द्र प्रसाद पाण्डेय एवं एन एस एस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. उमेश कुमार शुक्ल मौजूद रहे I

इस दौरान कार्य प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए डॉ देवेंद्र कुमार पांडेय और डॉ उमेश कुमार शुक्ला ने बताया कि परीक्षण शिविर में 0-40 वर्ष के बच्चों, पुरुष एवं महिलाओं के रोग के बारे में जानकारी दी गयी तथा उनका सोल्युबिलिटी टेस्ट किया गया I परीक्षण में पॉजिटिव रोगियों का रक्त नमूना जिला अस्पताल में परीक्षण के लिए भेजा जाता रहाI धीरे-धीरे इस तरह के परीक्षण की सुविधा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी उपलब्ध हो रही है।ग्रामोदय विश्वविद्यालय के सिकेल सेल रोग उन्मूलन परियोजना के संयोजक डॉ. देवेन्द्र प्रसाद पाण्डेय ने आज धुरवार ग्राम पंचायत में जागरूकता अभियान, परीक्षण एवं डाटा फीडिंग कार्य में संलग्न सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया I ग्राम सभा धुरवार में 82 परीक्षण हुए जिसमें 6 रोगी पॉजिटिव पाए गए I अभी तक ग्रामोदय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इन शिविरों में कुल 365 परीक्षण किये गए जिसमें 29 रोगी पॉजिटिव पाए गए I इन सभी रक्त नमूनों को आगे की जांच के लिए जिला चिकित्सालय में भेजा गया हैI

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.