July 9, 2025

हरा  भरा सतना अभियान एक सार्थक पहल है: अनुराग वर्मा

1 min read
Spread the love

सतना – विश्व पर्यावरण दिवस पर पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा अपना सपना हरा भरा सतना अभियान के अंतर्गत श्री अनुराग वर्मा कलेक्टर सतना के जन्म दिवस पर सिविल लाइन कलेक्टर बंगला के सामने पौधारोपण किया गया। स्वयं कलेक्टर महोदय की उपस्थिति में नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास सिविल लाइन की छात्राओं एवं सेवा न्यास कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। छात्रावास की छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। संकल्प में कहा गया कि हम अपने पर्यावरण को संतुलित करने के लिए उसका संरक्षण करने के लिए अपने जन्मदिवस पर पौधारोपण करेंगे एवं रोपण किए गए पौधे की सेवा करेंगे। पं.गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा अपना सपना हरा-भरा सतना अभियान के अंतर्गत ग्रीन एंबुलेंस सेवा निःशुल्क चलाई जा रही है। शहर में हर दिन पेड़ लगाने का काम दो वर्षों से लगातार चल रहा है। आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सेवा न्यास के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर बंगले पर पहुँचकर पेड लगाकर उसे ट्री गार्ड से सुरक्षा प्रदान की । सेवा न्यास द्वारा  रोपित किए गए पौधों की  सेवा न्यास पॉंच  वर्षों तक खाद, मिट्टी व  पानी डालकर पौधों को छोटे बच्चों की तरह देखभाल  करने का काम करेगा। सतना शहर को 9 जोनों में बांटा गया है। हर ज़ोन के कार्यकर्ता प्रतिदिन इस पुनीत कार्य में लगे रहते हैं। शहर के जोन प्रभारी सेवा न्यास के कार्यकर्ता प्रतिदिन अपने-अपने जोन में उपस्थित होकर ग्रीन एंबुलेंस के माध्यम से सेवा कार्य कर रहे हैं। सेवा न्यास सतना शहर को हरा-भरा करने का संकल्प लेकर नगर वासियों को अपने जन्म दिवस, वैवाहिक वर्षगांठ एवं पूर्वजों की पुण्य स्मृति में पौधारोपण करने का जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा सतना में उत्कृष्ट कार्यों के लिए लोकप्रिय कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा जी  ने अभियान प्रमुख सुनील यादव को श्रीफल साल भेंट कर सम्मानित किया। यह सम्मान ज़िला कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदान किया गया । इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक व सेवा न्यास के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।तदुपरांत शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक 1 में प्राचार्य सुशील श्रीवास्तव एवं  सेवा न्यास कार्यकर्ताओं द्वारा पौधारोपण किया गया और पर्यावरण तथा जल संरक्षण हेतु जागरूकता रैली निकालकर नगर वासियों को पर्यावरण संतुलित करने के लिए वृक्षारोपण करने एवं प्लास्टिक मुक्त करने हेतु प्रेरित किया गया। जागरूकता रैली सेवा न्यास एवं विद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से नक्षत्र वाटिका से धवारी मोड़ होते हुए शासकीय उत्कृष्ट वेंकट क्रमांक एक में समाप्त हुई। विद्यालय प्राचार्य द्वारा सम्मिलित हुए छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
इनकी रही उपस्थिति
जिला पंचायत सीईओ परीक्षित झाड़े, श्रीमती कृष्णकांता सिंह, नीलम खरे, नीलम कुशवाहा, बृजनंदन तिवारी, मोहित गर्ग, मनीषा सिंह, कमलेश्वर अग्रवाल, संजय अग्रवाल, गोपाल बाल्मीकि, मधु बाल्मिक, सुनील यादव, नितिन मिश्रा, शिवा पटेल,अनिल सैनी, अनुराग तिवारी, जितीन यादव, विजय यादव, विजय पटेल, राजेश त्रिपाठी नीलू एवं पर्यावरण प्रेमी सेवा न्यास कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अहेश लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *