July 10, 2025

नौ सूत्रीय मांगों को लेकर 15 मई से चलाया जा रहा है प्रदेशव्यापी आंदोलन

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – मध्यप्रदेश विश्वविद्यालयीन गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ, भोपाल तथा मध्यप्रदेश विश्वविद्यालयीन संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में विश्वविद्यालय के पेंशनर्स, अधिकारी, शिक्षक और कर्मचारियों की अतिमहत्वपूर्ण नौ सूत्रीय मांगों की पूर्ति हेतु बीते 15 मई से चलाया जा रहा प्रदेशव्यापी आंदोलन प्रतिदिन की भांति ग्रामोदय विश्वविद्यालय में आज भी जारी रहा। गैर शिक्षक कर्मचारी संघ की विश्वविद्यालय इकाई के नेतृत्व और राज्य कर्मचारी संघ के समर्थन में चलाए जा रहे इस आंदोलन में आज विश्वविद्यालय कर्मचारियों ने आधे दिन दोपहर 2 बजे तक कार्य का बहिष्कार किया तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय कर्मचारियों के साथ प्रशासनिक भवन के समक्ष निरंतर धरना प्रदर्शन किया। आज धरनास्थल पर कर्मचारियों की सभा को सम्बोधित करते हुए गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एवं महासंघ के प्रांतीय संयोजक सत्य नारायण गर्ग ने शासन प्रशासन को चेतावनी देते हुए संयुक्त समिति की नौ सूत्रीय मांगों की पूर्ति जल्द से जल्द करने की मांग की। कर्मचारियों की नौ सूत्रीय मांगों पर ग्रामोदय प्रशासन की संजीदगी नहीं दिखाई देने से आक्रोशित कर्मचारियों की सभा को संबोधित करते हुए संघ के उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष रविराज सिंह ने ग्रामोदय प्रशासन को मांगों की पूर्ति हेतु त्वरित कार्रवाई कर की गई कार्रवाई की सूचना संघ को देने की बात की। संघ के महासचिव विद्यानंद चतुर्वेदी ने ग्रामोदय प्रशासन को नौ सूत्रीय मांगों की पूर्ति निर्धारित समय सीमा में करने का अल्टिमेटम देते हुए प्रेस को बताया कि आंदोलन के अगले चरण में 26 मई को दोपहर 12 बजे विश्वविद्यालय परिसर से एक विशाल रैली निकालकर जिला कलेक्टर अथवा एस.डी.एम. अथवा स्थानीय जनप्रतिनिधि को प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *