April 19, 2024

यूपीएससी 2022 रिजल्ट कौन बना टॉपर…

1 min read
Spread the love

दिल्ली- यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा के फाइनल रिजल्ट में कुल 933 उम्मीदवार नियुक्ति के लिए चयनित किए गए हैं। इनमें से 345 कैंडिडेट्स अनारक्षित, 99 ईडब्ल्यूएस, ओबीसी से 263 एससी से 154 तथा एसटी कैटेगरी से 72 उम्मीदवार शामिल किए हैं।

आईएएस के पद पर चयन के लिए 180 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। जबकि 178 उम्मीदवारों की रिजर्व सूची भी तैयार की गई है।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा 2022 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं। परीक्षा में इशिता किशोर ने AIR 1 रैंक हासिल की है। उसके बाद गरिमा लोहिया, उमा हरथी एन और स्मृति मिश्रा रहीं।

टॉपर लिस्ट–

1- 5809986 इशिता किशोर
2- 1506175 गरिमा लोहिया
3- 1019872 उमा हरति एन
4- 0858695 स्मृति मिश्रा
5- 0906457 मयूर हजारिका
6- 2409491 गहना नव्या जेम्स
7- 1802522 वसीम अहमद भट
8- 0853004 अनिरुद्ध यादव
9- 3517201 कनिका गोयल
10- 0205139 राहुल श्रीवास्तव

भारत विमर्श भोपाल म.प्र.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.