May 15, 2024

भोपाल इलाज कराने आ रहे मरीजों के लिए जरूरी खबर

1 min read
Spread the love

भोपाल – मध्यप्रदेश के भोपाल में हड़ताल के बाद एक नई परेशानी शुरू हो सकती है। दरअसल, डॉक्टरों का समर वेकेशन शुरू हो गया है। जिसके चलते प्रदेश के कई डॉक्टर्स छुट्टी पर है। डॉक्टरों की छुट्टी के कारण ऐसे में 50 प्रतिशत डॉक्टर्स ऑन ड्यूटी पर सेवाएं दे रहे हैं।
अगर आप भी भोपाल इलाज कराने आ रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। भोपाल आने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल गर्मियों में डॉक्टरों को एक महीने की समर वेकेशन लीव मिलती है। रोटेशन के हिसाब से एक-एक माह की छुट्टी अलॉट की जाएगी।
समर वेकेशन लेकर एम्स और हमीदिया अस्पताल के डॉक्टर्स छुट्टियों पर चले गए हैं। डॉक्टरों की छुट्टी के कारण ऐसे में 50% डॉक्टरी ऑन ड्यूटी पर सेवाएं दे रहे हैं। वहीं सरकार डॉक्टरों की वैकल्पिक व्यवस्था करने को लेकर तैयारी करेगी। ताकि मरीजों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

भारत विमर्श भोपाल मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.