May 15, 2024

रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला,MP के पांच जिलों की छावनी परिषद होगी खत्म

1 min read
Spread the love

भोपाल – रक्षा मंत्रालय ने एक बड़ा फैसला लेते हुए देशभर में 62 सैन्य छावनी परिषदों को समाप्त करने का निर्णय लिया है। मंत्रालय का तर्क है रक्षा बजट का बड़ा हिस्सा छावनियों के क्षेत्रों के विकास पर खर्च हो रहा है।

छावनियों के नागरिक क्षेत्रों के विस्तार के लिए सेना की जमीनों की जरूरत पड़ती है। इस फैसले से मध्यप्रदेश के जबलपुर, मुरार, महू पचमढ़ी, सागर की सैन्य छावनी परिषद खत्म होंगी।
आपको बता दें रक्षा मंत्रालय के इस फैसले के बाद छावनी परिषद सैन्य क्षेत्र मिलिट्री स्टेशन में तब्दील हो जाएगी। सिविल एरिया के लिए लिए पालिका का गठन होगा। एमओडी ने सबसे पहले हिमाचल के कांगड़ा जिले में स्थित योल छावनी परिषद का अस्तित्व समाप्त करने का आदेश जारी किया है।

आपको बता दें जोधपुर स्थित रक्षा संपदा विभाग के सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में नसीराबाद छावनी परिषद को भंग करने का आदेश भी जारी हो सकता है। एमओडी को सिविल एरिया, सैन्य एरिया, आबादी, वार्ड सहित महत्वपूर्ण जानकारियां भेज दी गई हैं।

इस बात को लेकर लंबे समय पर मांग होती रही है। लेकिन अब इस निर्णय के बाद जहां छावनी क्षेत्र है वहां विकास की रफ्तार तेज नहीं हो पाई है। इसे 62 क्षेत्र में छावनी परिसर खत्म किया जाएगा। इससे किसी भी काम को शुरू करने के लिए केंट से परमिशन लेनी होती थी।

लेकिन अब इस फैसले से विकास को रफ्तार मिलेगी। उन क्षेत्रों में विकास के अधिकार नागरिकों को मिलेंगे। इसमें एमपी के 5 सैन्य क्षेत्रों समेत 62 बोर्ड शामिल होंगे।

भारत विमर्श भोपाल मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.