जन सहयोग से हो रही मंदाकिनी गंगा आरती को मंत्री ने बताया धार्मिक न्यास, धर्मस्व विभाग का अयोजन
1 min read
चित्रकूट – चित्रकूट के बारे में बड़ी – बड़ी बात करने वाले और झूठ बोलने में नेताओं को महारत हासिल है। प्रदेश की पर्यटन और संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर से जब मां मंदाकिनी गंगा आरती और मां मंदाकिनी नदी प्रदूषित होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा है कि मंदाकिनी प्रदूषित ना हो और गंदे नाले का पानी मंदाकिनी में ना आए इस पर काम बहुत जल्द शुरू होगा इसके लिए प्रोजेक्ट तैयार हो चुका है साथ ही प्रदेश की पर्यटन और संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर द्वारा मंदाकिनी तट भरत घाट पर जन सहयोग से आयोजित करवाई जा रही मंदाकिनी गंगा की संध्या आरती को खुद के धार्मिक न्यास धर्मस्व विभाग द्वारा आयोजित करना उन्होंने बताया।
जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०