December 13, 2025

नाले में पड़ा मिला अज्ञात शव,मौके पर पहुंची पुलिस

चित्रकूट – रामायणी कुटी के बगल से स्थित नाले में पड़ा मिला अज्ञात अधेड़ का शव। अज्ञात व्यक्ति पिछले लगभग तीन चार दिनों से आसपास टहलते देखा जा रहा था। गुरुवार की सुबह लगभग नौ साढ़े नौ बजे स्थानीय लोगों द्वारा देखा गया शव। नाले में मुंह के बल शव को पड़े देखा गया। शव देखे जाने के बाद स्थानीय लोगो द्वारा थाना चित्रकूट पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और नगर परिषद की एंबुलेंस सेवा कर्मचारियों द्वारा शव को नाले से निकलवा कर जानकी कुण्ड अस्पताल की मर्चरी में पहुंचाया गया। पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त के किए जा रहे हैं प्रयास।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *