July 10, 2025

बढ़ते क्राइम के बीच आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला

1 min read
Spread the love

भोपाल- एमपी के 12 IPS अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। महू कांड के बाद भोपाल और इंदौर में पुलिस कमिश्नर की अदला-बदली हुई है। हरिनारायण चारी मिश्रा भोपाल के नए पुलिस कमिश्नर बने और मकरंद देउसकर इंदौर के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं। गृह विभाग ने आदेश जारी किया है।

हरिनारायण चारी मिश्रा और मकरंद देउसकर

दरअसल इंदौर जिले के महू में आदिवासी युवती से कथित तौर पर गैंगरेप, हत्या और फायरिंग में युवक की मौत का मामला सड़क से लेकर सदन तक गरमाया हुआ है। इसी बीच गृह विभाग ने ट्रांसफर का आदेश जारी किया है। इस फेरबदल को चुनावी लिहाज से भी देखा जा रहा है। क्योंकि चुनाव से पहले बड़े अफसर बदले गए हैं। मध्यप्रदेश के इंदौर और भोपाल में ही पुलिस कमिश्नरी लागू है। बावजूद यहां दुष्कर्म और हत्या समेत क्राइम की वारदातें बढ़ी हैं।

इनका हुआ तबादला-

1- योगेश मुद्गल को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवा बनाया गया।
2- जी. अखेते सेमा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जेल बनाया गया।
3- अनिल कुमार को ISF पुलिस मुख्यालय और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सामूहिक पुलिसिंग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
4- हरिनारायण चारी मिश्रा भोपाल के नए पुलिस कमिश्नर बने है।
5- मकरंद देउसकर इंदौर के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं।
6- विवेक शर्मा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक योजना बनाया गया।

7- दीपिका सूरी को पुलिस महानिरीक्षक प्रसाशन बनाया गया।
8- प्रमोद शर्मा को पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन बनाया गया।
9- अभय सिंह पुलिस महानिरीक्षक भोपाल देहात जोन बनाया गया।

10- आईपीएस अनुराग को पुलिस महानिदेशक गुप्तवार्ता बनाया गया।
11- इरशाद वाली का ट्रांसफर , पुलिस महानिरीक्षक होशंगाबाद बनाया गया।
12- सुशांत कुमार पुलिस महा निरीक्षक चम्बल जोन मुरैना बनाया गया।

भारत विमर्श भोपाल म.प्र.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *