February 16, 2026

कन्या महाविद्यालय के बाहर मजनुओ पर चला पुलिस का डंडा

1 min read
Spread the love

सतना- महिला थाना पुलिस ने महाविद्यालय के बाहर आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब महिला थाना प्रभारी कुसुम कली साकेत ने दल बल के साथ आवारागर्दी करने वाले युवक एवं मजनुओ को जम कर खदेड़ा, महिला पुलिस बल को देख आवारागर्दी करने वाले मजनूओं में भाग दौड़ मच गई, लगातार पुलिस को यह शिकायतें मिल रही थी कि महाविद्यालय के बाहर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगता है, जिसके चलते आज पुलिस ने अचानक कन्या महाविद्यालय के बाहर दबिश दी और चाट फुल्की के ठेले के आसपास खड़े असामाजिक तत्वों को जमकर खदेड़ा, जिनमें से अधिकांश लोग यहां पर कन्या महाविद्यालय से निकलने वाली छात्राओं को कमेंट पास करते हैं, वजह यही है कि आज इन पर पुलिस का डंडा चला।

अहेश लारिया ब्यूरो चीफ भारत विमर्श सतना म.प्र.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *