April 29, 2024

ग्यारह लाख दीप प्रज्वलित कर गौरव दिवस मनाने के लिए लिया संकल्प

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – आगामी 30 मार्च को राम नवमी पर्व पर चित्रकूट नगर गौरव दिवस मनाए जाने बावत आज चित्रकूट जानकी कुण्ड स्थित रघुवीर मंदिर में सतना जिला कलेक्टर अनुराग वर्मा की अध्यक्षता में चित्रकूट के साधू संतो,समाज सेवियों और आम नागरिकों की बैठक का आयोजन किया गया।जिसमे बृहद रुप से ग्यारह लाख दीपों को प्रज्वलित करके नगर गौरव दिवस मनाए का संकल्प लिया गया।गौरव दिवस मनाए जाने हेतु सम्पूर्ण चित्रकूट क्षेत्र को जोन अनुरुप बांटकर दीपों को प्रज्वलित किया जाएगा।जिसके लिए साधू संतो,समाज सेवियों और आम नागरिकों के बीच जिम्मेवारियों को प्रदान किया गया।बैठक के बाद जिला कलेक्टर अनुराग वर्मा द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि पिछली बार नगर गौरव दिवस पर पांच लाख दीपों को प्रज्वलित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिसपर लगभग सात लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए थे। इस बार चित्रकूट के लोगों द्वारा ग्यारह लाख दीपों को प्रज्वलित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।जिसके संबंध में बैठक आयोजित की गई है।जिला कलेक्टर द्वारा लोगों से अपील करते हुए कहा गया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरुप दीपों को प्रज्वलित किया ही जाएगा,लेकिन स्थानीय निवासी इस अवसर पर अपने अपने घरों में अलग से दीपों को प्रज्वलित करने साथ ही अपने आसपास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।जिसके की नगर गौरव दिवस को भव्यतम स्वरुप प्रदान किया जा सके।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.