पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह पहुंचे सतना
सतना – मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह आज एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत सतना पहुंचे सुबह रेवांचल एक्सप्रेस से दिग्विजय सिंह सतना पहुंचकर आज सबसे पहले पत्रकार वार्ता की,, पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा,, शिवराज सिंह पर तंज कसते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि चुनाव आते ही लाडली बहनों का ख्याल आया,, इसी लिए लाडली बहन योजना चालू की गई,, उन्होंने कहा कि भाजपा ने गौसेवा आयोग खत्म करने का काम किया,, आलम यह है कि गौशाला में गये भूख से मर रही,, उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महगाई चरम पर है,, आरोप लगाया भाजपा राजनीति के लिए धर्म का दुरुपयोग कर रही,, भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा अदिवाशियो पर खर्च होने वाले पैसों को बड़े बड़े पंडालों में खर्च किया जा रहा है,, उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा उनका लक्ष्य केवल कैसे खरीद फरोख्त कर सत्ता हासिल करें का है,, वही आने वाले चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया।
अहेश लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म०प्र०
