February 16, 2026

कलेक्टर अनुराग वर्मा ने निवास पर दिव्यांग जनों के साथ मनाई होली

1 min read
Spread the love

सतना – कलेक्टर अनुराग वर्मा ने होली के अवसर पर कलेक्टर निवास पर आये दिव्यांग जनों के साथ उत्साह पूर्वक होली मनाई। सुबह से ही दिव्यांग जन अपनी अपनी ट्रायसिकल और मोटराइज्ड ट्राईसिकिल में सवार होकर रंग गुलाल और फूल मालाओं को लेकर दिव्यांग जन कलेक्टर निवास पहुंचे। कलेक्टर दम्पत्ति ने बड़ी ही आत्मीयता से दिव्यांग जनों का स्वागत किया और उनके साथ होली खेलकर खुशियां मनाई। कलेक्टर अनुराग वर्मा और श्रीमती नेहा चौधरी वर्मा ने सभी दिव्यांग जनों को आत्मीयता के साथ नास्ता और भोजन कराया।

अहेश लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *