December 13, 2025

मुख्यमंत्री शिवराज ने राज्यपाल से मुलाकात कर दी होली की बधाई

1 min read

भोपाल – मध्यप्रदेश में आज होली की धूम है। प्रदेश का हर शहर होली के दिलकश रंगों से रंगा हुआ है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में होली मनाई। सीएम हाउस में मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ होली खेली। साथ ही फाग गाया। वहीं शाम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात कर होली की बधाई दी। मुख्यमंत्री शिवराज ने तिलक और साल देकर उनका स्वागत किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- रंगों के पावन पर्व के शुभ अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल जी से राजभवन पहुंचकर सौजन्य भेंट की और होली की शुभकामनाएं दी। सीएम ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया- यह पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि, आनंद के नए रंग घोले, यही कामना करता हूं। सीएम ने ट्विटर पर ये कविता भी पोस्ट की- ​​​खुशियों का गुलाल उड़े, स्नेह की वर्षा हो। हर हृदय में सद्भाव का भाव गुंजित हो। सौहाद्र के आकाश में बांसुरी की मीठी धुन हो। रंगों को भी प्रेम के रंग में रंग दें, ऐसी होली हो।

भारत विमर्श भोपाल मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *