December 13, 2025

आदर्श कृष्ण शास्त्री द्वारा दिव्य दरबार का आयोजन

चित्रकूट उप्र – शिवरामपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बिहारा में शुक्रवार को आदर्श कृष्ण शास्त्री द्वारा दिव्य दरबार का आयोजन किया गया। यह दरबार पेरातीर के हनुमान मंदिर प्रांगण में लगाया गया। इस दरबार में 35 लोगों के पर्चे बनाए गए। मंच पर बैठे शास्त्री जी ने बुलाया और उनका पर्चा पहले से ही लिखकर अपने टेबल पर रख दिए। बुलाने वाले व्यक्ति से उसकी समस्या पूछे और फिर उसको पर्चा दिखाने लगे कि देखो यह पहले से बालाजी की कृपा से हम पर्चा लिख दिया है। भरतकूप निवासी अनु का पहला पर्चा था उसने अपने लड़के की समस्या लेकर बता रही थी इसके बाद आदर्श कृष्ण शास्त्री ने उसका पर्चा सब को दिखाया कि यह पर्चे में पहले से लिखा है। लोग इसे देख हैरान रह गए। इसी प्रकार मिथिलेश कुमार, रन्नो मिश्रा, गया प्रसाद द्विवेदी कई लोगों के पर्चे खोले गए लेकिन उनकी समस्या पूछने के बाद बगल में रखा पर्चा दिखाया गया तो वही निकल रहा था। लोग इसे देख आश्चर्यचकित रह गए और कहा यह दिव्य शक्तियों का चमत्कार है। बता दें कि आदर्श कृष्ण शास्त्री के गुरु जगदगुरू रामभद्राचार्य जी हैं। इनका जन्म सतना जिले के सहीजना गांव में हुआ है। यह बचपन से राजस्थान स्थित नागौर में रहते थे। 2020 से सतना जिले में स्थित तिहाई दंडी स्वामी राम धाम आश्रम में मंगलवार और शनिवार को दरबार लगाते हैं। आदर्श कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश सनातनी यों को बचाना है। उन्होंने कहा कि मैं हर दरबार पर प्रतिज्ञा करता हूं कि भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कराने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे इस को हिंदू राष्ट्र घोषित करा कर ही मानेंगे। बिहारा में लगे दरबार में सैकड़ों की तादाद में भीड़ इकट्ठा हुई। दरबार बंद होने के बाद सब लोग आशीर्वाद लेकर अपने अपने घर चले गए।

सुभाष पटेल ब्यूरोचीफ भारत विमर्श चित्रकूट उ०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *