February 16, 2026
Spread the love

चित्रकूट – आत्म निर्भर मध्य प्रदेश रोड मैप वर्ष 2022-23 के अंतर्गत आज  महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में युवा उद्यमी संवाद के आयोजन किया गया।इस अवसर पर  डॉ आर डी पटेल विकासखंड पशु चिकित्सा अधिकारी, पशु चिकित्सालय मंझगवां ने पशुओं से संबंधित विभिन्न जानकारी देते हुए   पशु प्लेग, खुरपका-मुंहपका ,गलघोंटू ,थनैला रोग तथा मुर्गियों की बर्ड फ्लू ,रानीखेत ,जैसी बीमारियों को विस्तार रूप में बताया। श्री पटेल ने मुर्गी पालन हेतु फ्लॉक चलाने के लिए  सरकार द्वारा प्रदत्त अनुदान योजना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि दुधारू पशु को पालकर आत्मनिर्भर बन सकते है।इससे स्वयं व  समाज दोनों का आर्थिक विकास होगा। श्री पटेल ने पशुपालन की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए  गोपाल पुरस्कार योजना तथा कृत्रिम गर्भधान से होने वाले लाभों का भी उल्लेख किया। हरेंद्र गुर्जर ,प्रदीप लोधी, अमन यादव ,गौरीशंकर अहिरवार, मोहित गुर्जर आदि को उनके द्वारा उठाये गए सवालों का जवाब भी मिला। ग्रामोदय विश्वविद्यालय के पशुपालन विशेषज्ञ डॉ उमेश कुमार शुक्ला ने सभी एक गाय पालने के आव्हान के  साथ पशुपालन के माध्यम से  आयबृद्धि   और जीवन को स्वच्छ एवं आनंद बनाने, स्वयं आत्मनिर्भर बनने तथा दूसरों को आत्मनिर्भर बनाने की प्रेरणा दी।यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना बैनर तले सम्पन्न हुआ। श्रीकांत निषाद ने  संचालन किया।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *