December 13, 2025

रायल राजपूत संगठन द्वारा निकाली जाएगी शोर्य स्मृति यात्रा

सतना –   15 जनवरी को अमर शहीद ठाकुर रणमत सिंह जी की याद में रायल राजपूत संगठन द्वारा शौर्य स्मृति यात्रा का भव्य आयोजन किया गया है। यात्रा सुबह 11.30 बजे से कोठी बाईपास से शुरू होकर बस स्टैण्ड, बाजार होते हुये सोनौर चौराहा तक जायेगी। जहाँ पर मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। यात्रा मुख्य उद्देश्य अमर शहीद रणमत सिंह जी के जीवनकाल के संघर्ष राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पण की भावना को याद कर नई पीढ़ी को अवगत कराना है। कार्यक्रम की तैयारी अंतिम पड़ाव पर है। रायल राजपूत संगठन द्वारा शौर्य यात्रा का व्यापक प्रचार प्रसार किया गया है। सभी अंचलों में लोगों में भारी उत्साह है। काफी संख्या में लोग सहभागिता करेंगे। संगठन के जिला अध्यक्ष नीरज सिंह भाद ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि नई पीढ़ी को अमर शहीद रणमत सिंह जी के त्याग एवं बलिदान के बारे में कम जानकारी है । आने वाली पीढ़ी में राष्ट्र प्रेम की भावना का संचार हो. अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ झंडा बुलंद करने का काम जिस तरह से अमर शहीद रणमत सिंह जी ने किया था उसी प्रकार हम अपने समाज व युवाओं को एक नई दिशा देने का काम करें व अन्याय का विरोध करते हुये राष्ट्र के प्रति अपने आयाम स्थापित करें। मंचीय कार्यक्रम में अमर शहीदों के परिजनों एवं अपने क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मान भी किया जायेगा। पत्रकार वार्ता के दौरान संरक्षक राजेश सिंह गहरवार, गजेन्द्र सिंह गुड्डू परसवारा, कृष्णपाल सिंह प्रिन्स देवरा, सुरेश सिंह जाखी, भूपेन्द्र सिंह मौहार सतेन्द्र सिंह कचनार, सुनील सिंह दिदध, समर सिंह कदैला, श्याम सिंह पतेरी, अमित सिंह छिबौरा, आशू सिंह बगहा, गोकुल सिंह, सोनू सिंह रंगांव, धीरेन्द्र सिंह रनेही आदित्य सिंह जैतवारा, लोकेन्द्र सिंह, विनोद सिंह, संदीप सिंह, मातेन्द्र सिंह शुभम सिंह, विशाल सिंह कल्हाई. अमन सिंह डिलौरा, रोहित सिंह दिदाँध, नवीन सिंह, प्रमोद सिंह देव सिंह दीपेन्द्र सिंह लकी सिंह आदि उपस्थित रहे।

अहेश लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *