February 16, 2026

आलोट विधायक मनोज चावला को न्यायालय ने भेजा जेल

1 min read
Spread the love

रतलाम – आलोट में सहकारी सोसायटी का शटर उठाकर खाद लूट के मामले में फरार चल रहे कांग्रेस के विधायक मनोज चावला ने इंदौर के विशेष न्यायालय में सरेंडर कर दिया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। बता दें कि विधायक चावला की ओर से दो बार न्यायालय से अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की गई थी, जो कि खारिज हो गई थी।

दो बार प्रयास के बाद भी नहीं मिली राहत
खाद लूट से जुड़े इस मामले में आलोट विधायक मनोज चावला ने पूर्व में भी इंदौर के न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए याचिका प्रस्तुत की थी, लेकिन वहां पर भी याचिका खारिज हो गई थी। इसके बाद विधायक चावला ने एक बार फिर से अग्रिम जमानत के लिए याचिका जबलपुर हाईकोर्ट में प्रस्तुत की थी, लेकिन राहत वहां से भी नहीं मिल सकी थी।

मामले में एक और कांग्रेस नेता को नहीं मिली जमानत
विधायक चावला दो महीने से फरार चल रहे थे। अब उन्होंने खुद विशेष न्यायालय में प्रस्तुत होकर सरेंडर कर दिया है। न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया है। इस मामले में चावला के साथ कांग्रेस नेता योगेंद्र सिंह जादौन को भी अब तक जमानत नहीं मिल सकी है।

भारत विमर्श भोपाल मध्यप्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *