सुमन सिलाई सेंटर ने स्वरोजगार महिलाओं को दिया प्रमाण पत्र
1 min read

मझगवां – आज दिनांक 07/01/2023 दिन शुक्रवार को सतना जिले के मझगवा ब्लॉक के सुमन सिलाई सेंटर में सुश्री अध्यक्ष नगर परिषद कु. साधना पटेल ,गीताश्रय सेवा संस्थान के अध्यक्ष – सतीश कुमार,आकांक्षा फाउंडेशन के अध्यक्ष- सौरभ तिवारी ,संतोष देवी मानव कल्याण विकास समिति के अध्यक्ष सुश्री सुनीता सिंह ,मध्य प्रदेश के सभी जिलों के सभी जिला कोऑर्डिनेटर ,व मझगवां जिले के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर विपिन कुमार व ट्रेनर सुमन साहू की उपस्थिति में महिलाओं के स्वरोजगार हेतु उन्हें प्रशिक्षण प्रदान कर प्रमाण पत्र व सिलाई मशीन का वितरण नगर परिषद अध्यक्ष के हाथों से किया गया।
तो वहीं सराहनीय कार्य करने और दिए गए टारगेट को पूरा करने के कारण ब्लॉक कोऑर्डिनेटर विपिन कुमार पुत्र नवल किशोर निवासी बालापुर माफी को पर्यावरण फाउंडेशन , आकांक्षा फाउंडेशन ,व गीतश्रय सेवा संस्थान
के द्वारा उपहार स्वरूप एक दोपहिया बाइक प्रदान की गई। जिसकी चाबी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर विपिन कुमार को नगर परिषद अध्यक्ष कु.साधना पटेल ने प्रदान की और उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। संस्था की तरफ से विपिन कुमार को बहुत-बहुत बधाई।

सुभाष पटेल की खबर के अनुसार जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०