December 13, 2025

इंडोनेशिया साप्ताहिक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी यात्रा डॉ कुसुम सिंह होंगी सामिल

चित्रकूट – महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय की हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ कुसुम सिंह इन दिनों इंडोनेशिया यात्रा पर है।
इंडोनेशिया साप्ताहिक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी यात्रा 31 दिसम्बर 2022 तक चलेगी। ”इंडोनेशिया में भारतीय संस्कृति का प्रभाव एवं रामलीला” विषय पर आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में आज डॉ कुसुम सिंह ने आज जावा द्वीप में ‘विश्वशांति एवं बंधुत्व भावना के विकास में रामायण का योगदान” विषय पर दिया। 29दिसंबर 2022 को बाली के सुग्रीव यूनिवर्सिटी में रामायण एवं सामाजिक नैतिकता विषय पर डॉ कुसुम सिंह विषय विशेषज्ञ के रूप में विशिष्ट व्याख्यान देंगी।डॉ सिंह की अंतरराष्ट्रीय साप्ताहिक यात्रा साहित्यिक सांस्कृतिक शोध संस्थान,मुंबई द्वारा रामकथा विश्व संदर्भ महाकोश निर्माण के अंतर्गत अनुसंधान कार्य के लिए है।यात्रा का नेतृत्व साहित्यिक सांस्कृतिक शोध संस्थान मुंबई के सचिव प्रो.प्रदीप कुमार सिंह कर रहे हैं।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *