February 11, 2026

रसोइया माताएं करेगी सतना कलेक्टर का घेराव

1 min read
Spread the love

सतना – समाजसेवी शंभू चरण दुबे के नेतृत्व में रसोइया माताओं की बैठक हुई।बैठक  में निर्णय लिया गया कि मांगों के निराकरण के लिए 23 जनवरी को कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। रसोईया माताओं को संबोधित करते हुए शंभू चरण दुबे ने कहा कि शासकीय स्कूलों में बच्चों को भरपेट खाना खिलाने वाली रसोइयों माता, वर्षों से ₹2000 मासिक मानदेय पर कार्य करने को विवश हैं उन्होंने कहा कि भाजपा की शिवराज सरकार वर्षो से माताओं का आर्थिक  और मानसिक शोषण करने पर अमादा है समाजसेवी शंभू चरण दुबे ने मांग की है कि रसोईया माताओं को प्रतिमाह ₹5000 दिया जाए। इतना ही नहीं रसोईया माताओं को पेंशन योजना का लाभ देने के साथ-साथ उन्हें नियमित किया जाए।
वही शंभू चरण दुबे ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर रसोईया माताओं की मांगों पर विचार नहीं किया गया तो सतना से लेकर भोपाल तक संघर्ष का शंखनाद किया जाएगा।

अहेश लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *