March 28, 2026

सांसद समेत 18 को हुई सजा

1 min read
Spread the love

चित्रकूट ब्रेकिंग् (अपडेट)–बसपा सरकार में सपाइयों द्वारा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पथराव और ट्रेन रोकने के मामले में CJM कोर्ट ने दोष किया सिद्ध। बाँदा चित्रकूट के सांसद आर के पटेल और दस्यु सम्राट ददुआ के बेटे पूर्व विधायक वीर सिंह सहित 18 लोगो के ऊपर दोष हुआ सिद्ध। मौजूदा बीजेपी सांसद आर के पटेल और दस्यु सम्राट दद्दुआ के बेटे सहित 15 लोगो को 1 साल के कारावास की सुनाई गई सजा। पुतला फूंकने के आरोप में 3 आरोपियों को 3 महीने की सुनाई गई सजा। 16/09/2009 में बसपा सरकार में सपाइयों ने सरकार के खिलाफ किया था धरना प्रदर्शन। पुलिस ने 19 लोगो के खिलाफ न्यायालय में किया था आरोप पत्र दाखिल। एक आरोपी पूर्व सपा जिलाध्यक्ष की हो चुकी है मौत,मौजूदा BJP सांसद R K पटेल और मौजूदा BJP नगर पालिका चेयरमैन नरेंद्र गुप्ता सहित आधा दर्जन आरोपी पूर्व में सपा में थे शामिल ।

सुभाष पटेल ब्यूरोचीफ भारत विमर्श चित्रकूट उ०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed