July 12, 2025

जवाहरलाल नेहरू कृषि वि०वि० के प्रमोद कुमार मिश्रा बने कुलपति

1 min read
Spread the love

जबलपुर – जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के नए कुलपति डा. प्रमोद कुमार मिश्रा होंगे। गुरुवार को राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने इस संबंध में आदेश जारी किए। वे 22 नवंबर को प्रभार संभालेंगे। इसी दिन वर्तमान कुलपति डा. प्रदीप बिसेन का कार्यकाल खत्म हो रहा है। डा. पीके मिश्रा का कार्यकाल पांच साल का रहेगा। जनेकृवि से ढाई साल पूर्व वे डायरेक्टर रिसर्च के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

इसी विश्वविद्यालय में पढ़े और नौकरी भी यहीं की

उन्होंने जबलपुर कृषि विश्वविद्यालय से बीएससी, एमएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई की और फिर यहीं से पीएचडी भी की। इसके बाद वे जनेकृवि में ही असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्त हुए। वे यहां डायरेक्टर रिसर्च, डायरेक्टर फार्म से लेकर डीन फैकल्टी तक रहे। डा. मिश्रा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के ससुर हैं। वे भी जनेकृवि के ही छात्र रहे हैं और उन्होंने ग्वालियर कृषि कालेज से बीएससी और एमएससी एग्रीकल्चर की डिग्री ली है। उनके लिए अब आदेश जारी हो चुका। यही जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति होंगे।

एक सप्ताह पूर्व राजभवन में राज्यपाल के समक्ष 12 लोगों ने प्रेजेंटेशन दिया था
सूत्रों के मुताबिक जनेकृवि के नए कुलपति के लिए अंतिम चरण में 12 नाम तय किए गए थे। इसमें जनेकृवि से डा.पीके मिश्रा समेत छह के नाम शामिल थे। वहीं छत्तीसगढ़ से तीन, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद से दो और बिहार से एक नाम तय किया गया। एक सप्ताह पूर्व राजभवन में राज्यपाल के समक्ष इन सभी ने अपना प्रेजेंटेशन दिया।

गुरुवार को 3 दावेदारों का हुआ साक्षात्कार

गुरुवार को 12 में से चुने गए तीन मजबूत दावेदारों को राजभवन बुलाया गया था। यहां पर सुबह इनका साक्षात्कार लिया गया। इसके बाद डा. पीके मिश्रा को कुलपति बनाने का आदेश जारी हुआ।

भारत विमर्श भोपाल मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *