January 25, 2026

महाभियोग नोटिस के बाद कांग्रेस पर भड़के अरुण जेटली, कहीं ये बातें

1 min read
Spread the love



अनुज अवस्थी, नई दिल्ली: चीफ जस्टिस आॅफ इंडिया दीपक मिश्रा को लेकर कांग्रेस और उसके साथी विपक्षी दलों के द्वारा उपराष्ट्रपति को महाभियोग नोटिस थमाने के बाद राजनैतिक गलियारों में भूचाल सा आ गया है।

भारतीय जनता पार्टी के नेता औऱ वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस पर तंज कसते हुए जेटली ने अपने ब्लाॅग में लिखा, कांग्रेस पार्टी महाभियोग को राजनैतिक हथियार बना रही है। महाभियोग का मामला पार्टी व्हिप की तरह नहीं होता। ताकत का इस्तेमाल धमकाने के लिए करना न्यायपालिका की आजादी को खतरा है। अरुण ने आगे लिखा कि जज लोया केस में हार के बाद कांग्रेस बदले की भावना से कार्यवाई कर रही है।

एक जज को डराकर दूसरे जजों को संदेश देने की कोशिश की जा रही है। बहराल, अगर कांग्रेस वाकई ये सब बदले की भावना को मद्देनजर रखकर कर रही है तो ये लोकतंत्र के लिए वाकई शर्म की बात है। क्योंकि भारत के आजाद होने से अब तक ये पहली बार हो रहा है जब किसी जज के खिलाफ महाभियोग पेश करने की तैयारी की जा रही है।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि उपराष्ट्रपति एम वंकैया नायडु को सौंपे गए महाभियोग पत्र में कुल 71 सदस्यों ने दस्तखत किए हैं। जिनमें से 7 सदस्य रिटायर हो चुके हैं। वहीं कांग्रेस के कद्दावर नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि वो इस लोकतंत्र में ऐसे दिन की आस कभी नहीं की थी। उन्होंने कहा कुछ परिस्ठियों के चलते उन्हें इस कदर का कदम उठाना पड़ रहा है।

चीफ जस्टिस को लेकर कांग्रेस समेत सात पार्टियों ने की महाभियोग की तैयारी



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed