March 28, 2026
Spread the love

चित्रकूट – मध्य प्रदेश शासन के चित्रकूट गौरव दिवस के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, धर्मनगरी चित्रकूट के साधु संतो एवं गणमान्य नागरिको की उपस्थिति में श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा चित्रकूट क्षेत्र में अंधत्व निवारण हेतु संकल्प लिया गया था जिसमे विशेष अभियान के अंतर्गत घर घर नेत्र परीक्षण कर अंधत्व से पीड़ित मरीजो का उपचार कर अंधत्व को दूर किया जा सके. चित्रकूट गौरव दिवस पर ट्रस्ट द्वारा लिए गए इस संकल्प को मूर्तरूप देते हुए आज रघुवीर मंदिर जानकीकुंड चित्रकूट के प्रांगण से अंधत्व मुक्त अभियान का शुभारम्भ जिलाधिकारी सतना अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अशोक अवधिया, सीईओ जिला पंचायत डॉ परीक्षित झाड़े, एसडीएम पी एस त्रिपाठी, प्रशासक एवं ट्रस्टी डॉ इलेश जैन द्वारा किया गया. इस शुभ अवसर पर अन्य सरकारी अधिकारी, संत समाज, स्थानीय विशिष्ठजन तथा सद्गुरु परिवार के वरिष्ठ सदस्य उपस्थिति रहे।

सुभाष पटेल की खबर के अनुसार जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *