April 19, 2024

ग्रामोदय विवि में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया

1 min read
Spread the love

चित्रकूट- मध्यप्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग, मंत्रालय भोपाल के निर्देश पर आज महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्व विद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस दौरान कबड्डी और रस्सा कसी का प्रदर्शन मैच खेला गया, जिसमें सभी संकायों के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ बढ़ चढ़ कर  हिस्सा लिया। कुलपति प्रो भरत मिश्रा इस आयोजन के मुख्य अतिथि रहे। दो सत्रों में सम्पन्न इन खेल कार्यक्रमों में चार खेल दल नामित किये गए थे।मेजर ध्यानचंद, स्वामी विवेकानंद, भगत सिंह व चंद्रशेखर आजाद दल संबोधन के साथ खेल मैदान में उतरे विद्यार्थियों का प्रदर्शन बहुत ही आकर्षक रहा।
कुलपति प्रो भरत मिश्रा ने महापुरुषों के नाम से बने खेल दल के सदस्यों से पारंपरिक तरीके से परिचय प्राप्त कर खेल कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
खेल इकाई के प्रभारी डॉ विनोद कुमार सिंह के संयोजकत्व में हुए खेल कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में डॉ देवेंद्र प्रसाद पांडेय व अंशुमान पाठक रहे।डॉ अखिलेश कुमार शिवहरे ऑफिसियल थे। इस अवसर पर प्रभारी कुलसचिव डॉ आर सी त्रिपाठी, प्रो वाई के सिंह, डॉ रघुबंश प्रसाद बाजपेयी, डॉ प्रसन्न पाटकर, डॉ उमेश कुमार शुक्ल, डॉ अभय वर्मा व जय प्रकाश शुक्ल, सुशील मिश्रा आदि मौजूद रहे।  कार्यक्रम के संम्पन्नता में खेल इकाई के धनंजय सिंह व विजय सिंह आदि सहित बीपीई के विद्यार्थियों का योगदान रहा।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.