December 13, 2025

चित्रकूट में 24 घंटे पहले यमुना नदी में डूबा था श्रद्धालु 

1 min read

चित्रकूट- में मंगलवार को एक श्रद्धालु यमुना नदी में डूब गया। गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं। 24 घंटे बीत जाने के बाद अभी तक गोताखोरों को सफलता नहीं मिली है। गोताखोरों के साथ एनडीआरएफ की टीम भी तलाश में जुटी है। बता दें कि युवक अपने चाचा के साथ मैहर देवी दर्शन करने जा रहा था। इसी बीच दोनों तुलसी घाट पर स्नान करने लगे तभी तेज बहाव में युवक बह गया।
चाचा की आवाज सुनकर गोताखोरों ने युवक को तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कर रही है।
लेटे हनुमानजी के दर्शन को रुके थे
डूबने वाले युवक का नाम अनिल कुमार है। वह कौशांबी के पिपरकुंडी का रहने वाला है। युवक के चाचा पंकज ने बताया कि लेटे हनुमानजी के दर्शन के लिए रुक थे। दर्शन से पहले यमुना नदी में स्नान करने गए थे। तभी तेज बहाव में पंकज बह गया। राजापुर उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार झा ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि यमुना नदी में तेज बहाव के चलते तलाश में भारी दिक्कत आ रही है। डूबे हुए स्थान से 10 किलोमीटर आगे तक गोताखोर व एनडीआरएफ की टीम तलाश कर रही है।

सुभाष पटेल ब्यूरोचीफ भारत विमर्श चित्रकूट उ०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *