November 10, 2026

स्वास्थ्य अपर मुख्य सचिव ने सदगुरु नेत्र चिकित्सालय का किया भ्रमण

1 min read
Spread the love

चित्रकूट: स्वास्थ्य अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश अमित मोहन प्रसाद अपने दो दिवसीय दौरे में आज सदगुरु नेत्र चिकित्सालय श्री सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट का भ्रमण किया एवं ट्रस्ट मे चल रहे मानव सेवा के कार्यों का अवलोकन किया। अपने भ्रमण के दौरान उन्होंने नेत्र रोगियों से बात कर उनका हाल चाल जाना। तत्पश्चात उन्होंने सदगुरु नेत्र चिकित्सालय के डायरेक्टर डा. बी.के. जैन व प्रशासक डा. इलेश जैन के साथ आई बैंक, आधुनिक सुविधाओं से लैस आपरेशन थियेटर, ओ पी डी आदि जगह का भ्रमण किया और नेत्र चिकित्सालय में हो रही मानव सेवा के कार्यों को सराहा।अपर मुख्य सचिव ने चिकित्सालय के प्रशासक डा. इलेश जैन से जानकारी ली कि वर्ष मे आपके यहां कितने नेत्र रोगियों का आपरेशन होता है इस पर डा. इलेश जैन ने बताया कि हमारे यहां पर लगभग एक लाख पैंतीस हजार नेत्र रोगियों का आपरेशन होता है इस पर अपर मुख्य सचिव ने उनको बधाई देते हुए कहा कि ये तो बहुत ही बड़ी और गौरव कि बात है सदगुरु सेवा संघ में बहुत बड़ी मानव सेवा हो रही है। डा. बी के जैन व डा. इलेश जैन ने साल व पुष्प गुच्छ देकर अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद का स्वागत किया। वही अपर मुख्य सचिव ने बताया की रविवार को पूरे प्रदेश में प्रीकॉशन डोज का महा अभियान चलाया गया था उसी को देखने के उद्देश्य से जनपद चित्रकूट आये थे और आज सदगुरु सेवा संघ में भ्रमण का मौका मिला और यहां चल रही मानव सेवा के बारे में भी जानने/देखने का सौभग्य प्राप्त हुआ।

सुभाष चन्द्र की खबर के अनुसार जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म.प्र.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.