April 25, 2024

ब्रेकिंग: टाइगर ने 6 साल पुराना रिश्ता खत्म करने का लिया फैसला

1 min read
Spread the love

भोपाल: दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ का रिश्ता पिछले कई सालों से चर्चा में है, लेकिन दोनों ने हमेशा कहा है कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर अक्सर इनके बीच अफेयर की अटकलें लगाई जाती रही हैं। वहीं अक्सर दोनों को साथ देखकर उनके फैंस खुश हो जाया करते हैं। फैंस को इन्हें कपल के रूप में देखना बेहद पसंद करते हैं। लेकिन अभी टाइगर-दिशा के रिलेशनशिप को लेकर जो खबरें सामने आ रही हैं, उससे उनके फैंस का दिल टूटना निश्चित है। सूत्रों की मानें तो दिशा और टाइगर ने अपना 6 साल पुराना रिश्ता खत्म करने का फैसला किया है। सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी मे तो वर्तमान समय में दिशा और टाइगर दोनों अब ‘सिंगल’ हैं। हालांकि अभी दोनों के अलग होने की वजह सामने नहीं आई है लेकिन कहा जा रहा है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।

भारत विमर्श भोपाल म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.